हिन्दी न्यूज

बड़ा हादसा ! सिंगरौली के 07 लोग रमदहा वॉटरफॉल मे बह गए, 3 की हुई मौत रेसक्यू जारी

छतीसगढ़ से कमलेश शर्मा 

बैकुंठपुर।। जिले के विकासखंड भरतपुर के रमदहा जलप्रपात में 07 लोगों के डूबने की खबर मिल रही है। सूचना मिलते ही कोटाडोल पुलिस घटनास्थल पहुंच गयी है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनमें से एक युवती व एक युवक को बाहर निकाला गया है। जिसमें से युवक की मौत हो चुकी है। पानी में लापता पांच अन्य की तलाश जारी है।

समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक पुष्टि व घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है । बताया जाता है कि सभी मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न निवासी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन सिंगरौली पुलिस के साथ मौके के लिए रवाना हो चुके है।

भरतपुर विकासखंड स्थित रमदहा जल प्रपात में दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही सविप्रा उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो ने जिला व स्थानीय प्रशासन को अलर्ट होने व तत्काल बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस टीम को मौके पर पहुँच वस्तु स्थिति से अवगत कराने व त्वरित पहल कर हर संभव मदद का निर्देश दिया है। बैकुंठपुर से नगरसेना की टीम रवाना हो गयी है।

जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के भरतपुर विकास खण्ड में स्थित रमदहा वाटर फाल में रविवार को दुःखद हादसा हुआ है। वाटर फॉल में नहाने उतरे 7 लोग गहरे पानी में डूब गए। ये सभी बैढ़न सिंगरौली मध्यप्रदेश से पिकनिक मनाने आए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल एक युवक व एक युवती को बाहर निकाल लिया गया है। जिसमें से युवक की मौत की ख़बर है। वहीं पानी में लापता अन्य की तलाश जारी है ।

ये सभी लोग मध्यप्रदेश सिंगरौली ज़िले के बैढ़न से रविवार को भरतपुर विकास खंड अंतर्गत रामदहा वाटर फॉल पिकनिक मनाने आए हुये थे। नहाने के लिये वे पानी में उतरे थे। इसी दौरान सभी गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना पर कोटाडोल पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। फ़िलहाल बचाव कार्य जारी है।

जानकारी मिलने पर घटनास्थल में काफी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है इसके पहले भी यहां कई जानें जा चुकी है। यह जल प्रपात देखने में जरूर छोटा दिखता है लेकिन इसकी गहराई का अंदाजा यहां आने वाले लोग नहीं लगा पाते और इस प्रकार के हादसे का शिकार हो जाते हैं।

सुरक्षा सम्बंधी जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन व वन विभाग के द्वारा बोर्ड भी यहां लगाया गया है। जिससे कि लोग सुरक्षित रह सकें। बावजूद इसके लोग जान जोखिम में डाल कर जलप्रपात में नहाने के लिए उतर जाते हैं ।मौके पर एसडीएम भरतपुर,एसडीओपी,तहसीलदार कोटाडोल व थाना प्रभारी दल बल के साथ मौजूद। 

जानकारी के अनुसार – डूबने वालों के नाम

  1. श्वेता सिंह पिता कमलेश सिंह 22 निवासी – निगाही कॉलोनी
  2. हिमांशु सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 18 वर्ष, निगाही कॉलोनी
  3. श्रद्धा सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 14 साल
  4. अभय सिंह पिता योगेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष जयंत कॉलोनी
  5. ऋषभ सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 24 साल निवासी, माजन मोड़
  6. सुरेखा सिंह पति ऋषभ सिंह 22 साल माजन मोड़
  7. रत्नेश सिंह पिता योगेंद्र सिंह 26 साल जयंत कॉलोनी

बचाया गया

सुरेखा सिंह पति ऋषभ सिंह 22 साल माजन मोड़

मृतक के नाम 

रत्नेश सिंह पिता योगेंद्र सिंह 26 साल जयंत कॉलोनी

ऋषभ सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 24 साल निवासी, माजन मोड़

हिमांशु सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 18 वर्ष, निगाही कॉलोनी

खबर अपडेट हो रहा है।,

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button