
Mahindra XUV700 बनी कार ऑफ द ईयर। हर साल की तरह इस साल भी 2021 में लॉन्च हुई कारों के लिए इंडियन व्हीकल अवार्ड (IVA) 2022 का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। जिसमें Mahindra XUV700 को कार ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला। तो वहीं TATA Punch दो कैटेगरी मिनी SUV ऑफ द ईयर और व्यूअर चॉइस ऑफ द ईयर का अवार्ड्स हासिल करने में कामयाब रही।
दिसंबर 2021 के आखिरी सप्ताह में इंडियन व्हीकल अवार्ड (IVA) 2022 का आयोजन किया गया था। इस अवार्ड में 50 कारों को नॉमिनेट किया गया था। जिसमें से 16 कारों ने यह अवार्ड जीतने में कामयाबी हासिल की।
बेस्ट कार का चयन करने के लिए इंडियन व्हीकल अवार्ड की टीम के द्वारा 6 मेंबर्स की जूरी का गठन किया गया था। जिसमें ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट, जर्नलिस्ट और इनफ्लुएंसर्स शामिल थे। इंडियन व्हीकल अवार्ड (IVA) 2022 के पहले एडिशन में सभी कैटेगरी के विजेताओं की फाइनल लिस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है।
Tata Punch सबसे सस्ती mini SUV, मात्र 21,000 रु में करें बुक !
इस लिस्ट में महिंद्रा की XUV 700 कार ऑफ द ईयर का खिताब जीतने में सफल रही। तो वहीं टाटा मोटर्स की कारों ने तीन अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड जीतने में कामयाबी हासिल की। टाटा पंच को (IVA) 2022 व्यूअर चॉइस कार ऑफ द ईयर के साथ-साथ मिनी SUV ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला। वॉक्सवैगन और टीगुऑन की कारों ने भी दो कैटेगरी में अवार्ड पर अपना कब्जा जमाया। (IVA) 2022 का अवार्ड जीतने वाली कारों की लिस्ट इस प्रकार है।
IVA 2022 अवॉर्ड की लिस्ट
- IVA 2022 कार ऑफ द ईयर – महिंद्रा XUV700
- IVA 2022 व्यूअर्स चॉइस कार ऑफ द ईयर – टाटा पंच
- IVA 2022 टेक ऑफ द ईयर- MG एस्टर
- IVA 2022 मिड-साइज SUV ऑफ द ईयर – फॉक्सवैगन टिगुआन
- IVA 2022 ईवी ऑफ द ईयर – टाटा टिगोर EV
- IVA 2022 इंजन ऑफ द ईयर – वॉक्सवैगन टिगुआन
- IVA 2022 4×4 ऑफ द ईयर – फोर्स गुरखा
- IVA 2022 एंट्री लेवल हैचबैक ऑफ द ईयर – मारुति सुजुकी सेलेरियो
- IVA 2022 C-सेगमेंट ऑफ द ईयर – स्कॉडा ऑक्टेविया
- IVA 2022 वैल्यू फॉर मनी ऑफ द ईयर – रेनो किगर
- IVA 2022 अपडेट ऑफ द ईयर – होंडा अमेज फेसलिफ्ट
- IVA 2022 वैरिएंट ऑफ द ईयर – हुंडई i20 N-लाइट
- IVA 2022 डिजाइन ऑफ द ईयर – सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस
- IVA 2022 7-सीटर ऑफ द ईयर – हुंडई अल्काजार
- IVA 2022 प्रीमियम कार ऑफ द ईयर – मर्सिडीज बेंज S क्लास
- IVA 2022 मिनी SUV ऑफ द ईयर – टाटा पंच