
“कच्चा बादाम” फ़ेम सिंगर भुवन बादयाकर सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के अनुसार उनके सीने में चोट लगी है। साथ ही शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी चोटें आई है।
भुवन बादयाकर को आज कौन नहीं जानता। उनका “कच्चा बादाम” गाना सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ, कि देखते ही देखते भुवन रातों-रात स्टार बन गए।जिसके बाद कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें अप्रोच किया है। एक म्यूजिक कंपनी ने उनके साथ सौदा भी किया है। साथ ही उनके पास टीवी शोज और प्रोग्राम के लिए भी ऑफर आ रहे हैं।
इसी बीच खबर आई है, कि भुवन बादयाकर का कार एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें सीने में चोट लगी है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार भुवन एक सेकेंड हैंड कार चलाना सीख रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में भुवन घायल हो गए हैं, और उनके शरीर के कई हिस्सों पर चोट आई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।