सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में एक कुएं में 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। माड़ा पुलिस जुटी जांच में।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मिठूल में सुनीता बियार पति गोलरमन बियार उम्र 30 वर्ष निवासी मिठूल का कुएं में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। माड़ा पुलिस जुटी जांच में।
बताया जाता है कि महिला एक दिन पूर्व घर से घायल थी जब बहुत खोजने पर भी महिला का कुछ पता नही चल रहा था तो उसके पति ने उक्त मामले की जानकारी माड़ा थाना में दिया था।
महिला का आज शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।