कुशीनगर हादसा: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक पूर्व विवाह समारोह मटकोड़ के दौरान हुए हादसे में 11 बच्चे और 2 महिला की मौत हो गयी। और एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा ?
नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के पुत्र अमित कुशवाहा की शादी से पहले बुधवार देर रात हल्दी की रस्में चल रही थीं। घर से करीब 100 मीटर दूर कुएं के सामने मटकोड (प्री-वेडिंग सेरेमनी) चल रहा था। जिस कुएं के पास समारोह आयोजित किया गया था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद कर दिया गया है।मटकोड़ के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे कुंए पर बने पटिया पर खड़े हो गए। अचानक स्लैब टूट गया और उस पर खड़ी महिलाएं व बच्चे कुएं में गिर गए। गहरे कुआं में पानी भरा हुआ था। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
मृतको के नाम
- पूजा यादव (20) पुत्री बलवंत
- शशिकला (15) पुत्री मदन
- आरती (13) पुत्री मदन
- पूजा चौरसिया (17) पुत्री राम बड़ाई
- ज्योति चौरसिया(10) राम बड़ाई
- मीरा (22) पुत्री सुग्रीव
- ममता (35) पत्नी रमेश
- शकुंतला (34) पत्नी भोला
- परी (20) पुत्री राजेश
- राधिका (20) पुत्री महेश कुशवाहा
- सुंदरी (9) पुत्री प्रमोद कुशवाहा
नौरंगिया टोला गांव में एक पुराना कुआं था जो स्लैप से ढका था। पूजा-पाठ के दौरान बच्चे और महिलाएं उसके ऊपर बैठे हुए थे, इस दौरान स्लैप नीचे चला गया और मलबा उनके ऊपर गिर गया: एस. राजलिंगम, DM, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/DXfaykz56T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2022
सीएम योगी ने दुर्घटना पर जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 16, 2022