कटनी में बरगी नहर परियोजना के तहत बना भूमिगत सुरंग निर्माण शनिवार रात को ढह गया।जानकारी के मुताबिक करीब आधा दर्जन मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
कटनी के स्लीमनाबाद में बरगी नहर परियोजना में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में फँसे हुए 9 श्रमिकों में से 3 को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। शेष श्रमिकों के शीघ्र रेस्क्यू के प्रयास निरंतर जारी हैं।
सूत्रों के मुताबिक एक सुपरवाइजर समेत पांच मजदूरों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सभी मजदूर सिंगरौली जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है।
मजदूरों को सकुशल निकालने किये जा रहे बचाव कार्य मे विजय कोल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बड़कुर थाना चितरंगी जिला सिंगरौली को भी निकाल लिया है। – कलेक्टर @PriyankM_IAS#JansamparkKatni@JansamparkMP@mohdept pic.twitter.com/Dev0MN2DUO
— Collector Katni (@CollectorKatni) February 12, 2022
स्लीमनाबाद क्षेत्र में बरगी नहर परियोजना अंतर्गत टनल निर्माण के दौरान हुई दुर्घटना बाद टनल में दबे मजदूरो के लिये बचाव कार्य निरंतर जारी हैं।दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि ना हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन प्रयासरत हैं।
स्लीमनाबाद क्षेत्र में बरगी नहर परियोजना अंतर्गत टनल निर्माण के दौरान हुई दुर्घटना बाद टनल में दबे मजदूरो के लिये बचाव कार्य निरंतर जारी हैं।
दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि ना हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन प्रयासरत हैं। @mohdept@DGP_MP@IGP_Jabalpur_MP pic.twitter.com/VwIzevWSIU— SP Katni (@sp_katni) February 12, 2022