
मोरवा पुलिस ने एक लम्बे समय से फरार स्थायी वारंटी और पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में फरार पति को गिरफ्तार किया। दोनों फरार अरोपियों को जेल भेजा।
बैढ़न कार्यालय ।। मोरवा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी सफलता हांसिल की है। थाना के क्षेत्र से एक आरोपी लम्बे समय से फरार था और दूसरा पत्नी के आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में फरार था। जिन्हें मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश की है।
गिरफ्तार पहले आरोपी बैरिहवां निवासी राजकुमार कोल पिता रामेश कोल सात वर्ष पहले के प्रकरण में लम्बे समय से फरार था। जिसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। जिसे मोरवा पुलिस ने देर रात में आरोपी के घर से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर दिया।
दूसरे गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 45/2022 के धारा 306 प्रकरण दर्ज था। जो पिछले दिनों में अपने पत्नी को प्रताड़ित करता रहता था, और एक दिन पत्नी को सूइसाइड करने के लिए उकसाया। जिसके पश्चात पत्नी ने कुएं में कूदकर अपनी आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद 29 वर्षीय आरोपी पड़री निवासी पति धर्मावतार साकेत पिता छोटे लाल साकेत फरार था। जिसे गोरबी चौकी की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।