
सिंगरौली। विन्ध्यनगर थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने अपने टीम के साथ घेराबन्दी करके 5 गांजा तस्करो को पकड़ा। तस्करो के पास 30 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ ,2 लग्जरी कार भी जप्त।
विन्ध्यनगर टी आई ने मुखबिर की सूचना पर जयंत चौकी प्रभारी के साथ उत्तरप्रदेश के शक्तिनगर से जयंत तरफ आ रही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया तो एक कार में 30 किलो मादक पदार्थ गांजा एंव दूसरे कार में गांजा के 8 पैकेट मिला। विन्ध्यनगर पुलिस ने गांजा तस्करो के विरुद्ध धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार गांजा तस्करो के नाम
कुंदन कुमार सिंह निवासी झारखंड,शशिकांत सिंह निवासी झारखंड,आशीष चौधरी निवासी मल्लाह टोली झारखंड,दुर्गेश कुमार पासवान निवासी बारीडीह गढ़वा झारखंड ,राजन कुमार सिंह निवासी बारीडीह गढ़वा झारखंड