सलमान खान ने कर ली शादी ? यह सवाल फैंस के जेहन में एक वायरल फोटो के कारण परेशान कर रहा है।
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सलमान खान ने बॉलीवुड में कई सारे स्टार को लॉन्च किया है।हिन्दी सिनेमा के भाईजान ने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को भी लॉन्च किया है।
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कहा नही जा सकता। इन दिनों सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इस वायरल फोटो की सच्चाई फैंस जानना चाहते है।
वायरल फोटो

सलमान और सोनाक्षी की इस वायरल फोटो में सलमान दुलहन के जोड़े में खड़ी सोनाक्षी को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान के फैंस की माने तो सलमान ने बिन बताये शादी रचा ली है।
सच्चाई क्या है ?
दरअसल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और सलमान खान (Salman Khan) की जो एक तस्वीर सोशल मीडिया में छाई हुई है वो पूरी तरह से फेक और एडिट की हुई है। आपको बता दे की इससे पहले आमिर खान की भी तस्वीर वायरल की गई थी, जिसमें वो फातिमा सना शेख के साथ आमिर नजर आ रहे थ।