
Bulldozer against mafia again in Singrauli : मध्यप्रदेश में माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर अभियान जारी है। जिसके तहत सिंगरौली जिला प्रशासन ने भी जिले के देवसर ब्लॉक के दादर गांव में कार्रवाई किया है। जानकारी के अनुसार देवसर तहसील के दादर गांव में माफियाओं के अवैध निर्माण में बुलडोजर चलाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया है।
बताया गया कि देवसर में सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा था। जब इसकी शिकायत प्रशासन मिली तो जिला प्रशासन ने मंगलवार और बुधवार को दादर गांव में माफियाओं के अवैध निर्माण में बुलडोजर चलाकर सरकार भूमि को मुक्त कराया।
SDM आईएएस आकाश सिंह ने मीडिया को बताया कि यहां कई जगहों पर लंबे समय से कुछ लोगों का कब्जा किया गया था। इसे देखते हुए प्रशासन ने पहले अवैध निर्माण के लिए एक टीम भेजी थी लेकिन पुलिस बल के अभाव में प्रशासन के लिए अवैध निर्माण को खाली नहीं करा सका था।
बुधवार को प्रशासन ने दादर गांव में भु-माफियाओं के अवैध निर्माण में बुलडोजर चलाकर सरकार भूमि को मुक्त करा दिया गया।