सोनू विश्वकर्मा । मध्य प्रदेश सिंगरौली कलेक्टर के दिशानेर्देश से थानों में पकड़ी गई वाहनों की नीलमी होने जा रही है। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत 04 थानों में की जायेगी। जिसमें से थाना बैढ़न, मोरवा, बरगवां, सरई से 47 छोटी-बड़ी वाहनों के साथ अन्य सामग्री का खुली बोली के साथ नीलामी किया जायेगा।
इन वाहनों एवं सामग्री के लिए इच्छुक व्यक्ति उक्त वाहन व सामग्री को थाना परिसर में देख सकते हैं। नीलामी की बोली हेतु इच्छुक व्यक्ति को अमानत राशि के रूप में बोली से पहले ही निश्चित की गई राशि का 10 प्रतिशत राशि को थाना परिसर में जमा करना होगा। Read Also :-E-Shram Update : क्या आपको भी मिला है यह मैसेज , जल्द से करें चेक , मिलने वाले है पैसे !
नीलामी से सम्बंधित जाने पूरा डिटेल
क्रमांक | थाना | नीलामी वाहन सामग्री | स्थान | समय |
01 | बैढ़न | 03 नग टू-व्हीलर (मोटर साइकिल)। | थाना परिसर बैढ़न कोतवाली। | 25/02/2022 को सुबह 10:00 बजे। |
02 | मोरवा | 34 नग टू-व्हीलर/फोर-व्हीलर व अन्य सामग्री। | थाना परिसर मोरवा। | 25/02/2022 को दोपहर 02:00 बजे। |
03 | बरगवां | 04 नग टू-व्हीलर (मोटर साइकिल)। | थाना परिसर बरगवां। | 26/02/2022 को सुबह 11:00 बजे। |
04 | सरई | 06 नग टू-व्हीलर (मोटर साइकिल)। | थाना परिसर सरई। | 27/02/2022 को सुबह 11:00 बजे। |
#एंटेरटेनमेंट #सरकारी योजना #काम की खबरें