मध्यप्रदेशहिन्दी न्यूज

आज 11 बजे शिवराज कैबिनेट शपथ ग्रहण में चौकने वाले होंगे नाम !

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को होने जा रहा है। इसमें शिवराज सिंह के पिछले मंत्रिमंडल के प्रमुख चेहरों सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, विजय शाह के साथ नए नामों को भी मौका दिए जाने पर सहमति बन गई है। शपथ कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा।

 इस बार करीब 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल में कई चौंकाने वाले नाम शामिल होंगे जबकि कई संभावित नेता मंत्री पद से चूक जाएंगे। वरिष्‍ठ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के हाईकमान के निर्देश के बाद डैमेज कंट्रोल के लिए प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे बुधवार को भोपाल पहुंचे। उन्‍होंने देर रात तक सीएम हाउस में बैठक की। सीनियर नेताओं से चर्चा कर असंतोष दूर करने का प्रयास किया।

संभावित नाम

कैबिनेट मंत्री के रूप में गोपाल भार्गव,विजय शाह, जगदीश देवड़ा, प्रेम सिंह पटेल, यशोधरा राजे, भूपेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह भदौरिया, एदल सिंह कंसाना, ओम प्रकाश सकलेचा, विश्वास सारंग, मोहन यादव के नाम शामिल हैं। सिंधिया खेमे से प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिसोदिया कैबिनेट और राज्‍यमंत्री के रूप में बृजेंद्र प्रताप सिंह, ऊषा ठाकुर, भारतसिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, हरदीप सिंह डंग, रामकिशोर कांवरे, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगाँव, बृजेन्द्र यादव, सुरेश धाकड़, ओपी भदौरिया, बिसाहू लाल सिंह के शपथ लेने की संभावना है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »

Leave a Reply

Back to top button