खुलासा : जादू टोना के शक में हत्या कर महिला को पेड पर लटकाने वाले दो भाई गिरफ्तार !
सोनू विश्वकर्मा
सिंगरौली जिले के बरगवा थाना क्षेत्र के जंगल मे 06 जनवरी 2022 को एक महिला पेड पर फांसी मे लटकी हुई मिली। मृतिका बुटल देवी उम्र 48 वर्ष निवासी डाला, थाना बरगवा थी। पुलिस ने 48 घंटे में कत्ल के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने बताया आरोपियों ने जादू टोना के शक के चलते की थी हत्या।
क्या था मामला ?
दिनांक 06.01.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला पेड पर फांसी मे लटकी हुई है। इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक सिंगरौली वीरेन्द्र सिंह को दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर मृतिका के शव मे आवश्यक कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर,अति.पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बरगवां आर.पी.सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित किया गया।
पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। और टीम ने मृतिका का शव कब्जे मे लेकर पंचनामा कार्यवाही कर फोटोग्राफी, वीडियो ग्राफी कराई।मौके पर एफएसएल अधिकारी से निरीक्षण कराया। उसके बाद पूछतांछ की गई।शव पंचायतनामा एवं पी.एम. रिपोर्ट मे मृतिका बुटल देवी उम्र 48 वर्ष का अज्ञात आरोपियान द्वारा गला दबाकर हत्या करना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 17/2022 धारा 302 भा.द.वि. कायम कर विवेचना मे लिया गया।
जादू टोना के शक में की थी हत्या ?
मामले की जांच के दौरान संदेही पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह गोंड पिता बाबूलाल गोंड उम्र 28 वर्ष निवासी डाला थाना बरगवां पर मृतिका के हत्या करने की शंका होने पर आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह को दस्तयाब कर सख्ती से पूछतांछ की गई।
पूछताछ में पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतिका बुटल देवी इसके बच्चे एवं मवेशियों पर जादू टोना करती थी।जिससे यह 02-03 वर्षो से परेशान था। इसी बात जादू टोना के शंका वश मृतिका बुटल देवी पति घुरा सिंह गोंड उम्र 48 वर्ष निवासी डाला थाना बरगवां को अरहर के खेत मे अकेली पाकर पीछे से जाकर गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद अपने भाई मृगेन्द्र सिंह गोंड उर्फ रामदास सिंह गोंड पिता बाबूलाल गोंड उम्र 19 वर्ष निवासी डाला के सहयोग से सेधा के पेड मे फांसी पर लटका दिया।
गुमराह करने के लिए लटकाया था पेड़ पर
आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह एवं इसके भाई मृगेन्द्र सिंह गोंड. के विरूद्व अपराध प्रमाणित पाये जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा फिलमी अंदाज मे हत्या कर गुमराह करने की नियत से मृतिका को सेधा के पेड पर उसी की साडी के दूसरे छोर से फंदा बनाकर लटका दिया गया था।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के सतत मार्गदर्शन मे बरगवां पुलिस ने महज 48 घंटे मे हत्या का पर्दाफाश करते हुये आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।
इनका रहा सराहनीय योगदान
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक आर0पी0 सिंह के नेतृत्व मे उपनिरी. खेलन सिंह करिहार, सउनि राजेश सिंह परिहार, प्रवीण मरावी, प्र.आर. राजकुमार विश्वकर्मा, रावेन्द्र सिंह, रमेश रावत एवं आरक्षक संदीप पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा है।सिंगरौली पुलिस की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया SINGRAULI POLICE पर क्लिक करें।