मध्यप्रदेश

खुशखबरी : सीएम शिवराज ने दिया राज्य कर्मचारीयों को तोहफा,8% बढ़ा भत्ता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मेरे प्रदेश के कर्मचारी सच्चे अर्थों में कर्मयोगी हैं। कोरोना-काल में कर्मचारियों ने जो सेवा की है, वह निश्चय ही अभिनंदनीय है।

खुशखबरी : दिवाली से पहले मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बड़े तोहफे का एलान किया है। उन्होने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 8% की वृद्धि और उन्हें दिए जाने वाले उनके वेतन में वृद्धि की घोषणा की।

कर्मचारी सच्चे अर्थों में कर्मयोगी हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मेरे प्रदेश के कर्मचारी सच्चे अर्थों में कर्मयोगी हैं। कोरोना-काल में कर्मचारियों ने जो सेवा की है, वह निश्चय ही अभिनंदनीय है। पिछले डेढ़ साल में राज्य को कोरोना की दो भीषण लहरों का सामना करना पड़ा था। इस कारण एक ओर सरकार का खर्च बढ़ा, वहीं दूसरी ओर राजस्व आय में भारी कमी आई। इसीलिए सरकार ने उस कठिन समय में कर्मचारियों को दी जाने वाली वेतन-वृद्धि को कुछ समय के लिए स्थगित किया था। अब हमने महंगाई भत्ता बढ़ाने और वेतन-वृद्धि देने का निर्णय लिया है।

बढ़ा हुआ भत्ता अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। शासकीय सेवकों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले, अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा। इसके साथ ही अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो जाएगा।

वेतनवृद्धि का 50 प्रतिशत नवम्बर 2021 और शेष 50 प्रतिशत राशि, मार्च 2022 में मिलेगा

कोरोना-काल में राज्य की वित्तीय स्थिति अत्यधिक प्रभावित होने से शासकीय सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित रखी गयी थी। राज्य सरकार ने अब यह निर्णय लिया है कि लंबित वेतनवृद्धि का 50 प्रतिशत नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले, अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा।

लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50 प्रतिशत राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल में स्टेट हैंगर में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही।


  • कर्मचारी सच्चे अर्थों में कर्मयोगी हैं।
  • बढ़ा हुआ भत्ता अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा।
  • वेतनवृद्धि का 50 प्रतिशत नवम्बर 2021 और शेष 50 प्रतिशत राशि, मार्च 2022 में मिलेगा

मध्यप्रदेश में बेटियों को कॉलेज में प्रवेश लेने पर मिलेगा 25000 रु

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button