खौफनाक हादसा ! हवा भरते-भरते JCB का टायर फटा, छत्तीसगढ़ में सतना के 2 मजदूरों की मौत।
रायपुर 4 मई 2022।। बुलडोजर के टायर फटने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है।यह घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा के स्टील प्लांट में गुरुवार की है। जिसका वीडियो रायपुर टायर ब्लास्ट वीडियो के नाम से इंटरनेट में तेज़ी से वायरल हो रहा है। बताया गया है कि जिन दो मजदूरों की मौत हुई है वो मध्यप्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं।
इसे भी पढे : मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता कि हुई जम कर पिटाई,जनिए कहां और क्यों ?
वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है की एक शख्स बुलडोजर के टायर में हवा भर रहा है। मौके पर 4 लोग मौजूद थे, जिनमे से 2 बहार निकल जाते हैं और एक टायर में हवा भरने में मदद करने के लिए आता है। तभी अचानक से टायर फट जाता है। रिम पर बैठा हुए शख्स के शरीर के चीथड़े उड़ जाते हैं जबकि दुसरे व्यक्ति का शरीर हवा में 5 फ़ीट ऊपर उड़ जाता है। मौके पर ही दोनों मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।मरने वाले दोनों व्यक्ति सतना जिले के बताए जा रहें हैं जिनका नाम राजपाल सिंह और प्रांजल नामदेव हैं।
https://twitter.com/Devendr28198696/status/1522105204233031681
रायपुर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी से पता चलता है कि दुर्घटना का कारण टायर का फटना है। राजपाल और प्रांजल पैसे कमाने सतना से रायपुर गए थे, उन पर पारिवारिक जिम्मेदारियां थीं।पुलिस ने पीड़ित परिवारों को यह दुखद जानकारी दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद से सतना में मारे गए दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।