हिन्दी न्यूज

चमत्कार ! 65 साल की महिला 14 महीने में 8 बार मां बनी !


65 साल की एक महिला 14 महीने में 8 बार मां बनी है। उसे 8 बेटियां हैं। वहीं, एक दूसरी महिला 9 महीने में 5 बार मां बनी है। इसके एवज में हर बार प्रोत्साहन राशि भी बांट दी गई है। सरकारी रिकॉर्ड की इस हेरा-फेरी का मामला सामने आने के बाद सुशासन बाबू के राज्य बिहार में हड़कंप मचा हुआ है।


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रावधान के मुताबिक़, बेटी को जन्म देने पर राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1400 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि मिलती है। ऐसे में मुजफ्फरपुर के मुशहरी ब्लॉक की 65 साल की लीला देवी 14 महीने में सभी 8 बेटियों के लिए प्रोत्साहन राशि ली हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक महिला जिनका सोनिया देवी है। उन्होंने भी 9 महीने में 5 बच्चियों के लिए प्रोत्साहन राशि ली है। जांच में पाया गया कि ये महिलाएं केवल कागज पर ही मां बनी हैं।

मामला प्रकाश में आने के बाद मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये एक बड़े स्कैम की तरह लग रहा है।

कुछ लोग इसे आने वाले चुनाव से जोड़कर भी देखते हैं,उनका कहना है विकास तो हुआ नहीं है तो ऐसे इस तरह के चुनावी चमत्कार के सहारे ही चुनाव जीतने का टिटहरी प्रयास हो इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »

Leave a Reply

Back to top button