टॉस करके तय हुआ कौन बनेगी दुल्हन !
टॉस से तय हुआ कौन बनेगी दुल्हन !
“एक अनार सौ बीमार” वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी। कर्नाटक से इस घटना को सच करती एक घटना सामने आई है। जब दो लड़कियां एक ही लड़के से शादी करने के लिए जिद पर अड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कर्नाटक के अलूर तालुक के एक गांव की है। जहां एक ही समय में दो लड़कियों के साथ अफेयर करना युवक के लिए महंगा साबित हुआ।
शादी से ठीक पहले दोनों ही लड़कियां युवक के घर जा पहुंची। और इस बात को लेकर जिद पर अड़ गई, कि युवक की शादी अगरहोगी तो सिर्फ उससे ही होगी। एक लड़की ने जिद में आकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की।
गांव वालों ने उन्हें हर तरह से समझाने की कोशिश की। पर वह दोनों लड़कियां अपनी अपनी जिद पर अड़ी रही। मामले को बिगड़ता देख गांव वालों ने इस समस्या को सुलझाने का एक नया तरीका निकाला। जो बिल्कुल अनोखा था।
गांव वालों ने टॉस करने का फैसला किया। उन्होंने कहा दोनों लड़कियों के बीच टॉस किया जाएगा। और जो भी टॉस जीतेगा उस लड़की से लड़के की शादी की जाएगी। और एक बॉन्ड पेपर पर तीनों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे। जो भी फैसला होगा वह उन्हें मानना होगा।
पर जब टॉस का समय आया तो लड़के ने आत्महत्या की कोशिश करने वाली युवती को गले से लगा लिया।जिससे ये तय हो गया, कि लड़का किस लड़की से शादी करना चाहता है। यह सब देख कर दूसरी युवती अपने गुस्से को रोक नहीं पाई। और उसने लड़के के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ मार दिया।
आज सर्वाधिक पढे गए समाचार :