मध्यप्रदेश

दूल्हे ने की ये शर्मनाक हरकत, तो दुल्हन ने दरवाजे से बैरंग लौटाई बारात।

रीवा शहर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है। जहां होने वाली दुल्हन ने सही समय पर सही फैसला लेते हुए, अपनी जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली। जिसे सुनकर सब लोग होने वाली दुल्हन की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। दरअसल शादी करने के लिए आया दूल्हा नशे में धुत था। जैसे ही दुल्हन को इस बात का पता चला, उसने भरे मंच पर शादी कैंसिल कर दी। और बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

उप निरीक्षक अमित गोंटिया ने जानकारी देते हुए कहा, गुलाब नगर स्थित आशियाना गार्डन में ब्राह्मण परिवार की शादी का समारोह चल रहा था। रात करीब 11:00 बजे गाजे-बाजे के साथ बारात द्वार पूजा के लिए पहुंची। जहां वधू पक्ष ने वर पक्ष का फूलों से स्वागत किया।इस दौरान बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। कुछ बाराती नशे में हो हल्ला भी मचा रहे थे।

Also Read : दूल्हा दुल्हन के थप्पड़ बाजी वाले Viral Video का सच जान,आप चकरा जाएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जयमाला की रस्म के लिए दूल्हा-दुल्हन जब मंच पर पहुंचे, तो वरमाला की रस्म के दौरान जैसे ही दूल्हा, दुल्हन के गले में हार डालने के लिए उसके नजदीक पहुंचा, तो दुल्हन ने स्थिति को भांप लिया, उसे समझ आ गया कि दूल्हा नशे में धुत है। इस बात का पता चलते ही दुल्हन ने माइक बुलाकर भरे मंच पर शादी कैंसिल करने का ऐलान कर दिया। जिसे सुनते ही दोनों पक्ष सकते में आ गए। और विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। जैसे ही वधू पक्ष को सच्चाई का पता चला, वह अपनी बेटी के समर्थन में आ गए। उन्होंने कहा आने वाले कल मैं शादी टूटने से अच्छा है कि आज ही सबके सामने टूट जाए।

दुल्हन ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो दूल्हा शादी के दिन तक शराब नहीं छोड़ सकता, वह मेरा जीवन भर क्या साथ निभाएगा। जिसके लिए शादी केवल एक मजाक है। ऐसे दूल्हे से शादी करने से अच्छा है कि, मैं कुंवारी मर जाऊं।

हालांकि वर पक्ष शादी ना टूटने का प्रयास करता रहा। परंतु दुल्हन नहीं मानी जिसके बाद बाराती शर्म से सिर झुका कर चले गए।

मंगलवार की दोपहर को दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर आपसी सहमति से एक दूसरे को नेक-चार व शगुन की रकम वापस कर दी। और पुलिस के सामने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर अपने अपने घर वापस लौट गए।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button