पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में स्कोर आया कम,तो पेड़ से लटक कर दे दी जान !
मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा मे कम स्कोर आने पर परीक्षार्थी ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला खत्म कर लिया।
जानकारी के अनुसार रवि सोनवाने उम्र 24 वर्ष ने मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा दिया था। लेकिन उसका स्कोर कम आया। यह बात उसे इतना परेशान कर दिया की वह डिप्रेशन का शिकार हो गया। उसने घर से दूर एक पेड़ पर लटककर अपनी जीवन लीला खत्म कर लिया।
पुलिस ने मीडिया को बताया की, चांदबड़ निवासी रवि सोनवाने (24) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दिया था। वह कहता था उसका स्कोर कम है।वह तनाव में रहता था।
शुक्रवार की रात अचानक वह घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उसके परिजनों ने पिपलानी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शनिवार की सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका शव घर से 3 किलोमीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला।