हिन्दी न्यूज
देश में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डिजल पर टैक्स मध्यप्रदेश में लगता है!
देश के दिल अर्थात मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम अव्व्ल नंबर पर है।रेट पर ज्यादा सख्त है।मध्यप्रदेश में पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश,गुजरात और छत्तीसगढ़ से 10 रुपए ज्यादा कीमत ग्राहकों को चुकाना पड़ रहा है।
देश में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डिजल पर टैक्स मध्यप्रदेश में लगता है
प्रदेश की राजधानी भोपाल में 103.23 रुपए पेट्रोल और डीजल 94.56 रुपए बिक रहा है। जबकि लखनऊ में 92.35 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल है, जबकि डीजल 86.4 रुपए प्रति लीटर है। मध्यप्रदेश में में पेट्रोल महंगा मिलने का कारण यहां लगने वाले टैक्स है, तो देश में सबसे ज्यादा है।
मध्यप्रदेश में 33% टैक्स लगाया जाता है। उसके बाद निश्चित सेस लगाया जाता है। पेट्रोल पर यह 4.50 और डीजल पर 23% टैक्स के बाद 3 रुपए प्रति लीटर सेस लगाया जाता है। इसलिए मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के रेट सबसे ज्यादा हैं।