मध्यप्रदेश

बेबस मां देखती रही और बच्चो ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

बेबस मां देखती रही और बच्चो ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। मध्यप्रदेश में एक महिला ने दूसरी महिला को उसके दो बच्चे के साथ कुंए में फेंक दिया। जिससे दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हो गई।और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का इलाज़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली हो रहा है। घटना बैतूल जिले कान्हेगांव की है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कान्हेगांव निवासी संगीता (35) पत्नी ललन उइके पर पिंकी (38) पत्नी गोलू कुमरे शक करती थी। पिंकी को शक था कि,संगीता और गोलू कुमरे के बीचअवैध संबंध है। बीते मंगलवार संगीता अपने दो बच्चों बेटा अंशु (4) और डेढ़ वर्षीय बालिका अंशिका के साथ चिचोली साप्ताहिक बाजार से गांव लौट रही थी। 

बेबस मां देखती रही और बच्चो ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

रास्ते में एक बिना मुंडेर के कुंए के पास पिंकी पति गोलू कुमरे पूरी तैयारी से घात लगाए बैठी थी।जैसे ही बिना मुंडेर के कुंए के पास संगीता पहुंची। झाडिय़ों में से निकलकर पिंकी ने संगीता को धक्का दे दिया।संगीता और डेढ़ वर्षीय अंशिका कुंए में गिर गए। 04 वर्षीय अंशू को भी पिंकी ने उठाकर कुंए मेँ फेंक दी। गुस्से से पागल पिंकी ने कुंए में बच्ची के साथ लटकी संगीता ऊपर से पत्थरों की बोछार करने लगी, जिससे बच्ची बेबस मां के गोद से छुट कर कुंए में गिर गई। बेबस मां के सामने दोनों बच्चों ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने पिंकी कुमरे (38) निवासी कान्हेगांव को अपराध क्रमांक 482/21 भादवि धारा 307, 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है।


आज सर्वाधिक पढे गए समाचार :

  1. असम ब्रह्मपुत्र नदी में 02 नाव टकराई,01 की मौत,कई लापता
  2. शादीशुदा दांपत्य जोड़े ने प्रेम-प्रसंग में फांसी लगाकर ख़त्म की अपनी जीवनलीला!
  3. मासूम बेटे ने मांगा चॉकलेट तो सौतेले पिता ने पीट-पीट कर मार डाला।
  4. मंगेतर के साथ अंतरंग होने के बाद खून से लथपथ लड़की की मौत !
  5. आनंद महिंद्रा ने इन शिक्षकों को ‘शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं’ दी हैं।
  6. जावेद अख्तर के बयान पर भड़के BJP विधायक,बोले मांगे माफी

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button