ब्लाउज की सिलाई पसंद न आने पर महिला ने दे दी जान !
ब्लाउज की सिलाई पसंद न आने पर महिला ने दे दी जान !
ब्लाउज के कारण गई महिला की जान । यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन पर यह सच है। कभी-कभी कुछ घटनाएं ऐसी होती है। जो काफी हैरान करने वाली होती है।
ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश हैदराबाद से सामने आया है। जहां 36 वर्षीय महिला ने केवल इसलिए अपनी जान दे दी, क्योंकि उसे उसकी ब्लाउज की सिलाई पसंद रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का पति पेशे से दर्जी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, की महिला को अपनी ब्लाउज की सिलाई पसंद नहीं थी। उसने पति से सिलाई सुधारने के लिए कहा, पर पति ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह विवाद झगड़े और मारपीट में बदल गया।
इसके बाद महिला ने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई, तब दरवाजे को जबरन खोला गया। जब दरवाजा खुला तो महिला फांसी के फंदे पर झूलती मिली। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।