हिन्दी न्यूज

भारत सरकार देने जा रही है वरिष्ठ नागरिकों को नौकरी,1 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू !

भारत सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। वह वरिष्ठ नागरिकों के लिए एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज खोलने जा रही है। जिसके जरिए वह दोबारा नौकरी कर सकेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्ष की उम्र से ऊपर के लोग जो नौकरी करना चाहते हैं, वह मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट(MoSJ&E) के अंतर्गत भारत सरकार के पोर्टल सीनियर एबल सिटीजंस फॉर री एंप्लॉयमेंट इन डिग्निटी(SACRED) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

जहां उन्हें अपनी शिक्षा, अनुभव, कौशल और रुचियों की जानकारी देनी होगी। साथ ही यह भी बताना होगा कि वह किस सेक्टर में काम करने के इच्छुक है। 1 अक्टूबर से सीनियर सिटीजन इस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

हालांकि मंत्रालय ने साफ करते हुए कहा है, कि यह एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज नौकरी की गारंटी नहीं देता। सरकार ने देश में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी के मद्देनजर यह पोर्टल बनाया है। सीनियर सिटीजंस के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सरकार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 14567 की शुरुआत भी की है। जिसे एलडर लाइन के नाम से जाना जाता है। इस नंबर पर उन्हें पेंशन, कानूनी मसले, भावनात्मक सपोर्ट, उत्पीड़न से बचाव व बेघर होने पर मदद आदि सुविधाएं मिलती है।


Top Story 

कुदरत का करिश्मा,महिला ने एकसाथ 2 बेटे और एक बेटी को दिया जन्म !

Weight Loss : वजन घटाना है तो रोने का सही समय जान लीजिए !


 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button