मध्यप्रदेश उपचुनाव :भाजपा ने उतारे सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कुल 355 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें से 80 उम्मीदवार करोड़पति हैं। मध्यप्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की ओर से जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
गरीबों के हक़ की बात करने वाले करोड़पति उम्मीदवार
विधानसभा चुनाव में गरीब और आम आदमी के हक की बात करने वाले 23 फीसदी करोड़पति उम्मीदवारों को तो शायद ही गरीबी का अहसास हो। एडीआर के सर्वे के मुताबिक 80 उम्मीदवारों के पास तो करोड़ों की दौलत है। इनमें भी पंद्रह के पास पांच करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। वहीं, 25 नेताओं ने स्वयं के पास दो करोड़ से पांच करोड़ रुपए की संपत्ति होने का दावा किया है। 77 उम्मीदवार के पास पचास लाख से दो करोड़ रुपए तक की संपत्ति है।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश उपचुनाव : कांग्रेस ने भाजपा से ज्यादा आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारा
भाजपा में सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार
- भाजपा: 23 करोड़पति
- कांग्रेस: 22 करोड़पति
- बसपा: 13 करोड़पति
- सपाक्स: 2 करोड़पति
- सपा: 2 करोड़पति