मध्यप्रदेश : कृषि उपज मंडी में MSP पर खरीदारी के दौरान हुई फायरिंग,एक किसान घायल
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सरायछौला थानाक्षेत्र के पिढ़ावली गांव के कृषि उपज मंडी में हुई गोलीबारी से हड़कंप मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी में कई राउंड फायरिंग हुआ जिसमें एक किसान के घायल होने की ख़बर है।
मुरैना कृषि उपज मंडी में पिढ़ावली सहकारी संस्था रविवार को MSP पर बाजरा की खरीद कर रही थी।आरोपी गंजरामपुर का किसान विनोद गुर्जर टोकन लिए बगैर जबरन अपना ट्रॉली तुलवाने कि जिद्द पर अड़ा था। इस बात को लेकर मंडी अधिकरियों और पहले से लाइन में लगे किसानों ने आपत्ति जताते हुए विरोध करने लगे। इस पर विनोद गुर्जर गुस्से से तमतमा उठा और 10-12 राउंड फायरिंग कर अपने ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर भाग गया।
Madhya Pradesh: A man (in red t-shirt) was seen firing bullets at an agriculture market in Morena. ASP Morena Hansraj Singh says, "Two groups of farmers had entered into a dispute. One of these two beat up the other and fired bullets. FIR being registered. Action will be taken." pic.twitter.com/3qhytoC3UK
— ANI (@ANI) November 30, 2020
जानकारी मिलते मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। मौके से दो खाली खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घायल किसान को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।