मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : तेंदुए का शिकार करने के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार।

वन मण्डल, इंदौर की बीट नयापुरा में वन कक्ष-222 में घायल तेंदुए का शिकार किये जाने के आरोप में टाइगर स्ट्राइक फोर्स, इंदौर द्वारा विवेचना के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर वन विभाग को 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।


यह भी पढ़ें :MP के सिंगरौली में तेंदुए के हमले से 07 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत


प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) आलोक कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष 9-10 जुलाई, 2020 के दरम्यान में घायल तेंदुए की सी.टी. स्केन रिपोर्ट के मुताबिक तेंदुए के सिर में गनशॉट के लोहे के 46 छर्रे पाये जाने से तेंदुए का शिकार किये जाने की पुष्टि होने पर अपराध प्रकरण 13 दिसम्बर, 2020 को दर्ज किया गया।

कौन हैं तेंदुआ के शिकार करने वाले आरोपी

उन्होंने बताया कि चारों आरोपी इंदौर जिले के निवासी हैं। इनमें रामचरण (निवासी घूड़िया), विष्णु (निवासी मोरोदहाट), रमेश (पिवड़ाय) और राजेन्द्र (निवासी लसूड़िया) के नाम शामिल हैं। प्रकरण में गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं, उनकी खोज की जा रही है।

क्या क्या हुआ बरामद

आरोपियों से शिकार में प्रयुक्त 2 बंदूक, 3 तलवार, 5 जिन्दा और 2 खाली कारतूस, 6 जंगली सुअर के जबड़े, एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, 2 नग जंगली जानवर के खून से सने कपड़े, एक फालिया, 2 नग धारदार बड़े चाकू, बंदूक के लोहे के छर्रे आदि बरामद किये गये।

आरोपियों ने आरोप स्वीकार किया

आरोपियों ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि वे पिछले कई साल से वन्य-प्राणियों का शिकार करते आ रहे हैं। प्रकरण में आगे विवेचना की जा रही है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button