हिन्दी न्यूज
मध्यप्रदेश बस हादसा,आखरी शव मिलने के बाद बन्द हुआ रेस्क्यू
सीधी बस हादसा,आखिरी शव मिलने के बाद अब सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया है।शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे गोविंदगढ़ थाने के अमिलकी गांव के पास नहर में कुकरीझर के अरविंद विश्वकर्मा (22) का का शव मिला। सीधी बस हादसा में मरने वालों की संख्या अब 54 हो गई है।जबलपुर NDRF और SDRF की टीमें हादसे के पंचवे दिन शनिवार सुबह से ही सुरंग में सर्चिंग में जुटी थीं।
पांच दिन बाद रेस्क्यू हुआ बंद
सीधी बस हादसा 16 फरवरी को हुआ था।सूचना के बाद सुबह 10 बजे जबलपुर NDRF और सीधी SDRF की टीम पहुंची थी। NDRF में 24 जवान तो सीधी SDRF के 12 जवानों ने 05 दिन तक चले इस रेस्क्यू में 60 घंटे से अधिक समय पानी में सर्चिंग में लगाया।आज आखिरी शव मिलने के बाद रेस्क्यू दोपहर एक बजे बंद कर दिया गया।