मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में कोई भी गरीब ऐसा नहीं होगा, जिसका अपना घर या फ्लेट न हो।

रोटी, कपड़ा और मकान, पढाई-लिखाई, दवाई और रोजगार का इंतजाम नगरीय विकास का विजन है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिशन नगरोदय के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते समय कही।

उन्होंने 3,112 करोड़ 81 लाख रूपये लागत की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ वितरित किये और नगरीय अधोसंरचनाओं का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 407 नगरीय निकायों में किया गया।

मध्यप्रदेश में कोई भी गरीब ऐसा नहीं होगा, जिसका अपना घर या फ्लेट न हो।

CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगले चार वर्षों में मध्यप्रदेश में कोई भी गरीब ऐसा नहीं होगा, जिसका अपना घर या फ्लेट न हो।

नगरों में आवागमन की सुविधाजनक व्यवस्था के लिए सिटी बस सेवा, ई-रिक्शा और पार्किंग के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे।


यह भी पढ़ें : प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण क्या है,जानिए सबकुछ


पार्क, पुस्तकालय, दीनदयाल रसोई केन्द्रों की संख्या बढ़ाने, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों को विशेष सुविधाएँ, निराश्रितों के लिए शेल्टर होम्स, गुणवत्ता शिक्षा के लिए सीएम राइज स्कूल और चिकित्सा सुविधा के लिए संजीवनी मुहल्ला क्लीनिक की व्यवस्था की जा रही है।

अवैध कॉलोनियां होगी वैध

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर शहर का अपना मास्टर प्लान और आपदा प्रबंधन प्लान होगा। धार्मिक स्थलों के कायाकल्प, धरोहर के संरक्षण के लिए भी लगातार कार्य जारी हैं। श्री चौहान ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई भी अवैध कॉलोनी विकसित नहीं होने दी जायेगी। इसके लिए शासकीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button