मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में IPS officer सुधीर कुमार सक्सेना की वापसी,बनेंगे नए DGP

MP Police New DGP : मध्य प्रदेश के नए डीजीपी  के रूप में 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना (IPS officer Sudhir Kumar Saxena)का ना लगभग तय माना जा रहा  है। आज केंद्र सरकार ने उनके मध्य प्रदेश वापसी के आदेश जारी कर दिए हैं और ऐसा माना जा रहा है की जल्द ही उनके DGP बनने के आदेश जारी होंगे।

1987 बैच के आईपीएस अधिकारियों में सबसे वरिष्ठ सुधीर कुमार सक्सेना (IPS officer Sudhir Kumar Saxena)वर्तमान में केंद्रीय सचिव सुरक्षा के पद पर प्रतिनियुक्ति पर थे, जिनकी सेवाएं राज्य में वापस की जा रही हैं। दरअसल,मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से उनकी सेवाएं वापस करने का अनुरोध किया था। और इस संबंध में आज एक आदेश जारी किया गया है।  सक्सेना नवंबर 2024 में सेवानिवृत्त होंगे और उनके पास डीजीपी के रूप में लगभग ढाई साल होंगे।

मध्य प्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी का कार्यकाल 6 मार्च को समाप्त हो रहा है,और सुधीर कुमार सक्सेना (IPS officer Sudhir Kumar Saxena) के चार दिन पहले राज्य लौटने के आदेश ने लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button