मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश : सतना में फर्जी SDM को लोगो ने जमकर कूटा,जानिए पूरा मामला ?

मध्यप्रदेश के सतना जिले में फर्जी एसडीएम ने अवैध निर्माण बता कर आधी रात को घरों को तोड़ना शुरू कर दिया। उसके बाद हंगामा मच गया। आक्रोशित भीड़ ने फर्जी एसडीएम SDM को को लोगो ने जमकर कूट दिया। 

पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज किया है। खुद को एसडीएम SDM बताने वाले बिनोद शर्मा के खिलाफ भी अपनी छद्म पहचान बताने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं मास्टरमाइंड समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के अनुसार पुष्करणी पार्क के आसपास स्थित गुप्त पैलेस और उसके आसपास की जमीन पर कब्जा करने की भू-माफियाओं के तिकड़म से हड़कंप मच गया। लोगों के मुताबिक भागवत गुप्ता नाम का शख्स रात करीब साढ़े तीन बजे 2 जेसीबी और करीब दो दर्जन गुंडे लेकर आया। उसके निर्देशन में गुप्‍ता महल के बाहरी हिस्‍से और उसके चारों ओर बने आधा दर्जन से अधिक मिट्टी-ईंट के मकानों को गुंडों ने तोड़फोड़ दिया। टूटने से पहले घर की बिजली काट दी गई। शोर और बिजली कट के कारण लोग बाहर निकले, हैं, तो वे स्तब्ध रह गए।

लोगों ने डायल-100 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। हंगामा बढ़ा तो लोग थाने पहुंचे। उसके बाद असली एसडीएम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में 5 महिला और 6 पुरुष बाउंसर समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन बाउंसरों को लखनऊ यूपी से बुलवाया  गया था। इस खेल के मास्टरमाइंड भागवत गुप्ता को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। दो जेसीबी जब्त की गई हैं।

लोगों का कहना है कि तब जमीन हथियाने का यह खेल चल रहा था। उस वक्त एक शख्स के हाथ में कई फाइलें थीं।और वह अपना परिचय एसडीएम बिनोद शर्मा बताकर लोगों पर धौंस जमा रहा था। लेकिन जैसे ही पता चला की वह फर्जी SDM है तो लोगों ने जाम कर कुटाई कर दी।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button