मध्य प्रदेश से चार धाम यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों की बस खाई में गिरने से 20 की मौत।
Uttarakhand Bus accident : चार धाम यात्रा पर मध्य प्रदेश (MP news) के तीर्थ यात्रियों को लेकर उत्तराखंड जा रही बस खाई में गिर गई। जिससे 22 तीर्थ यात्रियों की मौत होने की खबर है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उत्तराखंड बस हादसा बहुत भयानक, दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। हमारे पन्ना के भाई-बहन चार धाम की यात्रा पर गए थे। उनकी एक बस गिर गई, और तीर्थयात्रियों की दु:खद मृत्यु हुई है। सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता देगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।
मैंने उत्तराखंड के सीएम श्री @pushkardhami जी से फोन पर चर्चा कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए आग्रह किया है।
मैंने पूरी घटना के रेस्क्यू के संबंध में जानकारी ली और सतत संपर्क में हूं। मैं मुख्यमंत्री धामी जी से निरंतर चर्चा में हूं। https://t.co/KcVpWDg1jq
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) June 5, 2022
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मृतकों के परिवार को पाँच-पाँच लाख रूपए की राहत राशि दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों के इलाज के साथ-साथ 50 हजार रूपए की राशि घायलों के परिजनों को दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार बस मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों को लेकर उत्तराखंड की तरफ जा रही थी। जब बस उत्तरकाशी में पहुंची, तभी रविवार शाम गहरी खाई में गिर गई। इस बस में करीब 30 तीर्थयात्री सवार थे। इनमें से 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।
उत्तराखंड (Uttarakhand DGP) के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले (MP Panna) के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई, 6 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।