मोरवा पुलिस के द्वारा जारी स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान मे एक और वारंटी गिरफ़्तार
[author title=”बैढ़न कार्यालय ” image=”http://urjanchaltiger.com/wp-content/uploads/2020/05/URJANCHAL-TIGER-LOGO-2-e1598200866273.png”]कार्यालय नंबर – 7805875468 [/author]
जिले में पुलिस अधीक्षक द्वारा फरारी स्थाई वारंटीओ के गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को आज पुनः सफलता मिली जब 10 साल पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक4/11/2010 को थाना मोरवा में सूचना है कि मोटरसाइकिल क्रमांकmp53b4181 के चालक बीनू डेविड पिता बाबू डी निवासी नेहरू नगर मोरवा में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला कर शिव प्रसाद यादव निवासी आज गुड को चोटिल कर दिया था, जिस पर अपराध क्रमांक310/10 धारा279,337,338 काही कायम कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया था।जमानत पर छूटने के बाद से फरार रह रहा था जिस पर न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। 2000 का इनामी इस स्थायी वारंटी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक सरनाम सिंह बघेल प्रधान आरक्षक अजय पांडे अशोक सिंह शामिल थे।