मोरवा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म कर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

मोरवा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म कर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।दरअसलबीते वर्ष उड़ीसा के पुरी में 03 भाइयों ने मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।घटना के बाद फरार दुष्कर्म का आरोपी सिंगरौली के एक ओबी कंपनी में में कार्य कर रहा था।


पढिए : मोरवा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी चाचा को धरदबोचा !


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते वर्ष उड़ीसा के पुरी में तीन भाइयों ने मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसके बाद आरोपियों पर अपराध क्रमांक 95/2020 धारा 376 (2) (n) 384, 354, 341, 232, 295, 506 भादवि व 3 (१) (r) (s) (२) (v) (a) scst, poa act दर्ज किया गया था। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार होकर मोरवा के एक ओबी कंपनी में कार्य करने लगा था।


पढिए : पुलिस इंस्पेक्टर अरुंधति राजावत ने कर्तव्य के साथ किया मानवता की मिसाल पेश।


युवती के साथ गैंगरेप के फरार आरोपी को जो पिछले 1 वर्ष से फरार चल रहा था पुरी उड़ीसा से फरार था जो उड़ीसा पुलिस द्वारा थाना मोरवा को सूचना दी गई। 

SDOP राजीव पाठक के निर्देशन व निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मोरवा पुलिस बल ने आरोपी निरंजन पतलासिंह पिता कान्हू पतलासिंह उम्र 27 वर्ष निवासी पुरी उड़ीसा को मोरवा से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी निशानदेही पर उड़ीसा से एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य फरार आरोपी मुंबई में कहीं छुपा बैठा है। जिसकी तलाश भी की जा रही है।

उड़ीसा से आरोपी को हिरासत में लेने आए एसडीओपी एसआई समेत तीन आरक्षकों की टीम ने आरोपी की कोर्ट से सुपुर्दगी ली।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button