सिंगरौली

मोरवा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी चाचा को धरदबोचा !

सिंगरौली।रिश्तो को शर्मसार  करने वाला एक घटना बीते माह प्रकाश में आया। घटना सिंगरौली जिले की है,जहां एक चाचा अपने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। दुष्कर्म के आरोपी चाचा को मोरवा पुलिस ने आज उत्तर प्रदेश,सोनभद्र जिले के चौपन से गिरफ्तार कर लिया है। 

दुष्कर्म के आरोपी चाचा पर 5000 रुपए का था इनाम

आपको बता दे कि घटना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह के दिशानिर्देश, अनुविभागीय अधिकारी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के द्वारा अलग अलग टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश कर रही थी।

लेकिन आरोपी लगातार मोबाइल बंद किए था जिससे उसके ठिकाने का सही जानकारी पुलिस को नहीं मिल पा रहा था। और आरोपी पुलिस के हाथ से बच रहा था।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए  सिंगरौली पुलिस के द्वारा 5000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।


पढिए : भारत के बेहतरीन TRAIN ROUTE, मंज़िल से भी ज्यादा खूबसूरत रास्ते !


बड़े पापा ने सुने कमरे में ले जाकर ज्यादती की।

पंजरेह निवासी एक 13 वर्षीय बालिका अपने माता पिता के साथ तारीख़ 08/06/ 2021 को थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। वहां विदाई की रात रिश्ते के बड़े पापा ने उसके साथ सुने कमरे में ले जाकर ज्यादती की।

पिता की तहरीर पर तत्काल थाना प्रभारी मोरवा के द्वारा अपराध क्रमांक 319/21 धारा 342, 376, 376(3) भादवि 3/4 पाक्सो कायम कर आरोपी की तलाश किया जाने लगा। 

मोरवा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी चाचा को धरदबोचा !

दुष्कर्म के आरोपी चाचा को मोरवा पुलिस ने धरदबोचा !
दुष्कर्म के आरोपी चाचा को मोरवा पुलिस ने धरदबोचा !

मोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी को मुखबीर द्वारा सूचना दी गई कि विगत माह अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी मोरवा थानांतर्गत ग्राम पजरेह निवासी राजकुमार कोल पिता बीरबल कोल 42 साल चोपन रेलवे स्टेशन से बम्बई जाने की फिराक में है। एक पुलिस टीम चोपन के लिए रवाना किया। जहां टीम उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई।


पढिए : मध्यप्रदेश : समोसे ने ले ली युवक की जान !


इस टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी, एसआई सरनाम सिंह बघेल, विनय शुक्ला, रूपा अग्निहोत्री, जितेन्द्र भदौरिया,हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, संजय सिंह परिहार, सायबर सेल सोबल वर्मा ,दीपक परस्ते अभिमन्यु उपाध्याय की भूमिका महत्वपूर्ण रही।


विज्ञापन

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button