राम मंदिर भूमि पूजन:अयोध्या में 3 घंटे रहेंगे PM, आडवाणी-जोशी नहीं आएंगे
5 अगस्त यानी कल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का ‘भूमि पूजन और कार्यारंभ’ कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए 175 लोगों को आमंत्रित किया गया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि गेस्ट लिस्ट बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, वरिष्ठ वकील के परासरन और बाकी गणमान्य व्यक्तियों के साथ ‘निजी तौर पर चर्चा’ करके तैयार की गई है।
श्रीराम जन्मभूमि निर्माण शुभारंभ में अतिथियों को आमंत्रित करने में कई बातों का ध्यान रखा गया है। आदरणीय आडवाणी जी, डॉ जोशी जी, श्री पारासरन जी, पूज्य शंकराचार्य वासुदेवानन्द जी व अन्य महानुभावों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा करने के पश्चात ही आमंत्रण सूची बनाई गई है: श्री चम्पत राय pic.twitter.com/Jk8dtKYd3v
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 3, 2020
5 अगस्त को सुबह से लेकर दोपहर तक, PM का कार्यक्रम
- 9.35 बजे: दिल्ली से लखनऊ रवाना होंगे
- 10.35 बजे: लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग
- 10.40 बजे: हेलिकॉप्टर से अयोध्या जाएंगे
- 11.30 बजे: साकेत कॉलेज हेलीपैड पर लैंडिंग
- 11.40 बजे: हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे
- 12 बजे: रामजन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे, रामलला के दर्शन करेंगे
- 12.15 बजे: परिसर में पारिजात का पौधा लगाएंगे
- 12.30 बजे: भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ
- 12.40 बजे: मंदिर की आधारशिला रखेंगे
- 2.05 बजे: साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिए रवाना होंगे
- 2.20 बजे: लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर