रिलायंस पावर का ऐस डाइक फूटा,06 लोग लापता,दो हुए घायल
अब्दुल रशीद
आज दिनांक 10 अप्रैल को रिलायंस पावर (सासन) स्थित ग्राम पंचायत हर्रहवा का ऐस डाइक जो कि परियोजना परिसर के में स्थित था शाम लगभग 5:00 बजे फूट गया सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर कलेक्टर केवीएस चौधरी, पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा तत्काल पहुंचकर युद्ध स्तर पर बचाव राहत कार्य प्रारंभ किया गया।
सिंगरौली के रिलायंस पावर का ऎश डाईक फूटा,06 लोग बहें,02 घायल,और ग्रामीण किसानों की किसनी हुई बर्बाद@CMMadhyaPradesh @CollectorSGL pic.twitter.com/CS2RSckArs
— ABDUL RASHID (@aawazehind) April 11, 2020
06 लोग लापता
उक्त घटना में अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं एक व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
- अभिषेक कुमार शाह पिता भैया राम उम्र 8 वर्ष ग्राम सिद्धि कला
- सीमा कुमारी पिता भैया राम उम्र 9 वर्ष ग्राम सिद्धिकला
- चून कुमारी शाह पति भैया राम उम्र 27 वर्ष ग्राम सिद्धिकला
- दिनेश कुमार पिता बिशाहू लाल उम्र 35 वर्ष भमौरा
- अंकित पिता दिनेश कुमार उम्र 3वर्ष ग्राम भमौरा
- रज्जाद अली पिता जब्बार अली उम्र 28वर्ष चंदुआर पोस्ट लीलादेवा सोनभद्र स्थानीय पता बलियारी बैढ़न।
दो हुए घायल
इस घटना में दो महिलाएं (केशपति शाह पति रामबरन उम्र 28 वर्ष एवं रीना कुमारी पति दिनेश कुमार उम्र 26 वर्ष) घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा उनका स्वास्थ्य स्थिर है।
जिम्मेदार परियोजना एवं पदाधिकारियों पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर केवीएस चौधरी जिला सिंगरौली द्वारा निर्देशित किया गया कि तत्काल सर्वे किया जाकर प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवजा दे प्रदान किया जाएगा साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार परियोजना एवं परियोजना पदाधिकारियों पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही। की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी।