लॉकडाउन में दुकान खोलने पर हुआ मुकदमा दर्ज।
बैढ़न कार्यालय।। जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते जिला प्रशासन द्वारा जिले में धारा 144 लागू कर संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है। बावजूद उसके मुख्य मार्ग मोरवा में सुदामा गुप्ता द्वारा दुकान खोल कर समान दिया जा रहा था। जब इसकी सूचना थाना प्रभारी मोरवा को मिली तो तत्काल भ्रमण मोबाइल को भेज कर आरोपी को थाने लाया गया। दुकानदार खिलाफ अपराध क्रमांक 357 धारा 188 269 भा द वि कायम कर चलानी कार्रवाई की जा रही है।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह प्रधान आरक्षक संतोष सिंह राजवर्धन सिंह जयराम गुप्ता आरक्षक संजय परिहार विष्णु रावत और मंगलेश्वर सिंह शामिल थे।
यह भी पढ़ें : अपनो से दूर महिला पुलिसकर्मियों ने थाने में मानाया राखी का त्योहार।