GENERAL NEWS

विनोद कांबली को इस हरकत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,जमानत पर छूटे।

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार को भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को रविवार दोपहर मुंबई के बांद्रा में उनकी आवासीय सोसायटी के गेट में अपनी कार से टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

आरोप है की विनोद कांबली ने घटना के बाद परिसर के चौकीदार और कुछ निवासियों के साथ कथित तौर पर बहस किया था। 

कांबली के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 336 (अन्य लोगों की ज़िदंगी और सुरक्षा को खतरे में डालना) और 427 (ऐसी हरकत करना जिससे नुकसान हो) के तहत बांद्रा थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button