मध्यप्रदेश

शिवराज के नेतृत्व में प्रदेश आयुष्मान व पीएम ग्रामीण सड़क में बना नंबर वन- सुभाष

  • मध्यप्रदेश आत्म निर्भर प्रदेश बनने की ओर अग्रसर
  • शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर विधायक ने गिनाई उपलब्धियां

सिंगरौली।। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल का 23 मार्च को 2 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो व अन्य उपलब्धियों को प्रचारित करने प्रदेश के सभी विधायको द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में देवसर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा विधायक सुभाष राम चरित्र वर्मा ने भी आज बरगवां स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के 2 वर्ष की उपलब्धियों को एक -एक गिनाया।

इस दौरान भाजपा सिंगरौली के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, पूर्व द्वय जिलाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी व रामनिवास शाह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता में शिवराज सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए देवसर विधायक राम चरित्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के चौथे कार्यकाल का 2 वर्ष का दौर बहुत कठिन था बावजूद शिवराज सरकार ने ऐतिहासिक काम किया। कोविड जैसे वैश्विक महामारी से जहां आमजन को समय पर उपचार की व्यवस्था कर सुरक्षा मुहैया कराया वहीं उनके रहने खाने सहित अन्य कई समस्यों का निदान भी किया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने लगातार कर रहे हैं काम।

विधायक श्री वर्मा ने कहा कि ऐसा कोई वर्ग नहीं रहा जिसके लिए भाजपा की शिवराज सरकार ने काम ना किया हो। हमारी सरकार में चाहे मजदूर, किसान, व्यापारी व कर्मचारी आदि सभी के ध्यानारार्थ कार्य किया। इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोड मैप तैयार कर हम आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं।विधायक सुभाष बर्मा

आयुष्मान व पीएम ग्रामीण सड़क निर्माण में प्रदेश नम्बर वन

विधायक श्री वर्मा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के चौथे कार्यकाल के इस दो वर्ष में मध्यप्रदेश आयुष्मान कार्ड व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में मध्यप्रदेश देश मे नंबर वन राज्य का स्थान अर्जित किया है।

इसके अलावा नई शिक्षा नीति को सबसे पहले इंप्लीमेंट करने वाला राज्य मध्यप्रदेश रहा है। प्रधानमंत्री आवास के मामले में प्रदेश देश मे दूसरे स्थान पर है। विधायक श्री वर्मा ने इस दौरान 2 वर्ष में देवसर विधानसभा क्षेत्र में किये गए बुनियादी कार्यो , स्कूल, स्टेडियम , आंगनबाड़ी, सामुदायिक निमार्ण कार्यो आदि का व्योरा दिया।

साथ ही सरई व बरगवां को नगर परिषद बनाने सहित अन्य कई कार्यो की उपलब्धि गिनाया। विधायक श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के मार्गदर्शन व नेतृत्व में प्रदेश के साथ देवसर में तेज गति से बेहतर विकास कार्य किया जाएगा।

इस दौरान मौजूद बीजेपी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों गिनाया और बताया कि हमारी सरकार ने कोविड जैसे कठिन दौर में भी आमजन के जीवन को बचाने के साथ प्रदेश के विकास कार्य को निरंतर कराया।

पूर्व द्वय जिलाध्यक्ष गिरीश दिवेदी व रामनिवास शाह ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 2 वर्ष की जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो पर प्रकाश डाला।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button