हिन्दी न्यूज

सिंगरौली के गढ़वा थाना परिसर में हुआ फलदार वृक्षों का रोपण!

सिंगरौली के गढ़वा थाना परिसर में अंकुर महाअभियान के अंतर्गत आज वृक्षारोपण किया गया। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनकर के निर्देश और SDOP राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना गढ़वा परिसर में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपणमें गढ़वा पुलिस बल के साथ ग्रामरक्षा समिति के सदस्य गण भी मौजूद रहे।

अंकुर महाअभियान के तहत जिसमें कलमी आम, आवला, नीबू के पौधे को गढ़वा पुलिस स्टाफ के सहयोग से लगाया गया, जिसकी नियमित रूप से पानी खाद सिंचाई व सुरक्षा के प्रबंधन के हेतु लिए परिसर में निवासरत अधिकारियों को नामित किया गया है। तथा वृक्षारोपण करने के लिए गढ़वा थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय द्वारा समस्त स्टाफ को प्रेरित किया गया।

इस वृक्षारोपण में गढ़वा थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय, उपनिरीक्षक बी. एल बंसल, आर. डी. बंसल, सउनि रामनिवास द्विवेदी, प्र.आर. 257 रामनिवास यादव, आर. 698 सर्वदानंद राय, 779 नरेंद्र चौहान, 519 लक्ष्मण राय, 112 मुकेश पाण्डेय, 636 अरविंद यादव,  558 नंदलाल यादव,  593 रमेश यादव एवं अन्य स्टाफ सहित ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button