सिंगरौली : नाबालिग प्रेमी -प्रेमिका ने बिछड़ने के डर से लगा ली फांसी!
सिंगरौली।। जिले के बन्धौरा चौकी अंतर्गत ग्राम नगवा में नाबालिग प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग ने बीती रात जब फांसी लगाई उसवक्त लड़के के माता-पिता घर मे नही थे। शनिवार की देर सुबह तक जब दरवाजा नही खुला तो लड़के के छोटे भाई व बहन ने आसपास के लोगो को बुलाया तब फांसी की घटना प्रकाश में आया।
घटना के विषय मिली जानकारी के अनुसार सतन लाल खैरवार उम्र लगभग 18 वर्ष पिता शिव शंकर निवासी नगवा और अर्चना पुत्री देवी शरण कोल उम्र लगभग 16 वर्ष जो नाबालिक प्रेमी युगल हैं। दोनों ने एक साथ एक कमरे में फांसी लगा लिया है। बताया गया की लड़का-लड़की के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था और घटना से महीनों पहले दोनों साथ भाग भी चुके थे। कुछ दिन साथ मे रहने के बाद दोनों वापस आ गए थे और अपने-अपने माता-पिता के साथ रह रहे थे।
बिछड़ने के डर से फांसी लगा कर मौत को गले लगाया
स्थानियों लोगों की माने तो लड़की का विवाह किसी और से तय हो गया था बावजूद वह अपने प्रेमी से चोरी छिपे मिलती जुलती रही और बीती रात लड़के के मातापिता के गैरमौजूदगी में उसके घर रात में पहुंची और दोनों ने बिछड़ने के डर से साथ मे फांसी लगा ली।
जानकारी मिलते घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गयी। सचचाई क्या है यह पुलिस तफ़सीस के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल इसे अत्महत्या मान कर विवेचना कर रही है।