सिंगरौली न्यूज : भगोड़े पशु क्रूरता के आरोपी को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार।
सोनू विश्वकर्मा
सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह के निर्देश पर बरगवां पुलिस पिछले 8 वर्षों से भगोड़े स्थायी वारंट को गिरफ्तार करने में सफल रही है। पशु क्रूरता का आरोपी अजय गुप्ता पिता रामदास गुप्ता निवासी मझिगवां जिला सतना का रहने वाला है। जो लंबे समय से फरार था।
Police को फरार स्थायी वारन्टी अजय गुप्ता पिता रामदास के संबंध में सूचना मिला की वह अपने पने निवास स्थान मझिगवां जिला सतना में है। सूचना मिलते SDOP राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक आर पी सिंह द्वारा गठित टीम गठित किया गया। और रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया।
आपको बता दें कि स्थायी वारन्टी पेशी से गैर हाजरी होकर लंबे समय से फरार चल रहा था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।
उक्त कारवाही में सउनि अनिल मिश्रा, प्र.आर. संजीत सिंह, आरक्षक पंकज चतुर्वेदी व विकेश सिंह़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।