हिन्दी न्यूज

सिंगरौली में गांजे की खेती के आरोप में 02 गिरफ्तार

धर्मेंद्र शाह।। सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा की अवैध खेती करने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार कर,उनके मक्के के खेत से 2,75,000 रुपए की कीमत के 12 गांजे के हरे पेड़ को जब्त किया है।

मुखबीर से सरई पुलिस को सूचना मिली की ग्राम शिवगढ़ के जय सिंह गौड़ एवं दलबीर यादव अपने घर के पास मकाई के खेत में अवैध रूप से गाजे के पेड़ लगाए हुए है। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक सिंगरौली व एसडीओपी देवसर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरई की अगुवाई पर दो टीमों का गठन कर मुखबिर के बताए स्थानों पर रेड कारवाई की गई जिससे आरोपी जय सिंह गौड़ पिता मोहर सिंह गौड़ उम्र 45 वर्स निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना सरई जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश, के मक्के के खेत से 08 नग हरे गाजे के पेड़ कुल वजनी 21,250 किग्रा कीमती 2,00,000 रुपए एवं आरोपी दलवीर यादव उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना सरई जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश के मक्के के खेत से 04 नग हरे गांजे के पेड़ कुल वजनी 7,900 किग्रा कीमती 75000 रुपए जब्त कर पुलिस अपने कब्जे मे लिया ,तथा आरोपी को विधिसंगत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।

उपरोक्त करवाही में सरई उ.नी.  शिवप्रसाद चतूरवेदी, स.उ.नी. शिवकुमार दुबे स.उ.नी. सम्पत कुमार तिवारी, आर. 456 बंसलाल प्रजापति ,आर. 713 रविशंकर तिवारी, आर. 604 बबलू यादव, आर. 431 आशिस त्रिपाठी, आर.383 राजेश सिंह, आर. 69 धर्मेन्द्र सोनी, आर.307 मुकेश इवनती, आर. 719 ओमप्रकाश शर्मा की भूमिका रही।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »

Leave a Reply

Back to top button