सिंगरौली में डीजल कबाड़ चोरी के फरार 5 आरोपी गिरफ्तार,पहुंचा जेल।
वैढ़न कार्यालय ।। डीजल व कबाड़ चोरी के 5 आरोपियों को मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक की ओर से अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात खिरवा और आसपास के गांवों में छापेमारी कर कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के बाद कुछ आरोपियों को उस समय पकड़ा गया जब वह खदान में घुसकर बेशकीमती पाट्र्स चोरी करने की योजना बना रहे थे।
डीजल और कचरा चोरी करने के आरोपी भगवानदास बिंद, कमला बिंद और कृष्णा बिंद उर्फ डॉक्टर के खिलाफ कुल पांच स्थायी वारंट जारी किए गए थे। लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने के लिए कई ऑपरेशन किए गए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बार पुलिस ने मुखबिर की सही सूचना के आधार पर देर रात ऑपरेशन चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुबह दो और आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोरवा थाने में भगवानदास बिंद, कमला बिंद और डॉ बिंद के खिलाफ दर्जनों मामले पहले से ही दर्ज हैं।
मोरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर,न्यायालय पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।