सिंगरौली में दिन दहाड़े महिला की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी गिरफ़्तार !
बरगवां।। सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र पुलिस सहायता केन्द्र गोनर्रा के निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें 35 वर्षीय महिला संतोषी पनिका पति-ज्ञानेन्द्र पनिका की दीनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना बीते दिन मंगलवार की दोपहर का है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोंड़ी बरगवां निवासी आरोपी शम्भू दयाल पनिका पिता स्व.बबुआ राम पनिका ने मृत महिला की 12 वर्षीय बच्ची चपा कल पर स्नान कर रही थी। तभी 30 वर्षीय आरोपी वहां पहुंच अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने लगा। जिसका स्नान कर रही बच्ची तेज अवाज में विरोध करने लगी। उसके बाद मृतिका आई और दोनों को समझाईस देने का प्रयास की। लेकिन आरोपी युवक महिला को उसी समय खदेड़ दिया।
सिंगरौली में 149 पंचायत सचिवों का तबादला – देखें पूरी लिस्ट!
यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि पत्नी को मृतिका ने ही बहकाया है। क्योंकि मृतिका और आरोपी के पत्नी की सहेली थी। मृतिका आरोपी की रिस्ते में चचेरी मामी लगती थी।
प्रत्यक्षदर्शिओं के अनुसार मृतिका खदेड़ते समय इधर-उधर भागने लगी। तभी आरोपी ने अपने घर से धारदार हथियार लेकर महिला को मरने के लिए दौड़ने लगा। और घर से कुछ ही दूर पर महिला के गर्दन,सिर व हांथ पर हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया।
इस घटना की सूचना बरगवां पुलिस को दी गई। उसके पश्चात पुलिस ने घटला स्थल पहुंच शव को बरामद कर लिया। और आरोपी के विरुद्ध 302 का मुक़दमा दर्ज़ कर जांच में जुट गयी।
इस मामले में पुलिस द्वारा बताया गया की शाम के समय आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।