सिंगरौली में पेड़ पर लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव,क्षेत्र में फैली सनसनी।
सिंगरौली। विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ढोटी में 35 वर्षीय युवक का शव लटका मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई वही मृतक के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जनकारी के अनुसार विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र ग्राम ढोटी रेलवे क्रासिंग के पास एक पेड़ पर ढोटी निवासी राम अवतार सिंह गौड़ उम्र 35 वर्षीय का शव लटकते मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुचीं विन्ध्यनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को शव दिया। बताया जाता है मृतक के छोटे-छोटे 3 बच्चे है हालांकि युवक ने फांसी क्यो लगाया इसका कारण अभी पता नही चल पाया है।