सिंगरौली में बड़ा हादसा : सीवरेज पाइप लाइन में काम करने गए 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल !
सिंगरौली में बड़ा हादसा : नगर निगम परिक्षेत्र कचनी बैढ़न मुख्य मार्ग के बीचों-बीच सीवरेज में फसे 03 मजदूरों को CISF जवानों की मदद से घायलों को निकाला गया है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पातल में भेजा गया है।
घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एसडीएम अपर कलेक्टर और कई थानों की पुलिस।
जानकारी के मुताबिक एक मजदूर सुबह के समय में पाईप लाईन के सीवेज में गया फिर वापस नहीं उसके बाद दूसरा गया वह भी वहीं फंस गया इसके यह तीसरा मजदूर गया वो भी वही फंस गया।
जब पता चला कि तीनों मजदूर अभी तक वापस लौट के नहीं आए हैं,तो उसके बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया। नगर निगम के द्वारा निकलने के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन कई घंटो की मशक्कत के बाद भी किसी का कोई पता नहीं चला।
बाद में CISF के जवानों के द्वारा तीनों मजदूरों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया।और उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।
https://www.facebook.com/urjanchaltigernews/videos/595826851556336/
Also Read :
सिंगरौली में अब इन शर्तों के साथ होगा फ्लाईएस परिवहन
साड़ी पहन कर रेस्तरां में प्रवेश वर्जित है ? क्योंकि साड़ी smart outfit नहीं !