सिंगरौली में 16 वर्षीय लड़की का कुएं में मिला शव !

सिंगरौली॥ बरगवां थाना क्षेत्र सेमुआर गांव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का कुएं में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से पड़ोसी लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसी संबंध में लड़के को जेल हुई। इस बात की जानकारी के बाद लड़के के परिजनों ने लड़की के परिवार वालों को मारने पीटने की धमकी देने लगे।ऐसा कहा जा रहा है की,धमकी के कारण लड़की ने घर के पास कुएं में कूदकर खुदखुशी कर ली। 

सेमुआर पंचायत के सहायक सचिव उदल बैस द्वारा बताया गया की ग्राम पंचायत भवन के पीछे बैसवार बस्ती है। वहीं का एक लड़का 2-3 दिन पहले लड़की को जबरदस्ती भगा के ले जा रहा था। जो की साकेत का लड़का था। जिसे गोरबी पुलिस ने पकड़ लिया था। उसके बाद बरगवां पुलिस को सौप दिया। बरगवां पुलिस ने कुछ ले दे के मामले का निपटारा कर दिया।

पुलिस के गिरफ्त से छूटने के बाद लड़का, लड़की के परिजनों को मरने पीटने की धमकी देने लगे। और उसी रात लड़की अचानक गायब हो गई।जिसके बाद सुबह घर के पास कुएं में लड़की का शव दिखाई दिया।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की लड़की धमकी की वजह से परिजनों को कुछ न हो इसलिए वह खुदखुशी कर ली। 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button