बरगवां के बड़ोखर गांव में ट्रेलर चालक की लापरवाही से अनियंत्रित ट्रेलर घर के दरवाजे तक जा पहुंचा। स्थानीय लोगों की माने तो ट्रेलर से आए दिन हादसा होते रहता है। आज फिर बड़ा हादसा होते होते रह गया।
जानकारी के अनुसार सुबह के 04बजे के लगभग तेज रफ़्तार ट्रेलर चालक की लापरवाही से राजेन्द्र प्रसाद जयसवाल के घर के दरवाजे तक जा पहुंचा। बड़ा हड़सा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि चालक-आत्माराम यादव जो की नशे में धुत ट्रेलर चला रहा था।
घटना के बाद मुख्य मार्ग पर 2-3 किलोमीटर तक लम्बा वाहनों का जाम लगा रहा। जिसे बरगवां पुलिस ने सूझबूझ से खुलवाया। आपको बता दे की यह पहला मौका नहीं जब जाम लगा है,बल्कि इस तरह से रोजना कोल वाहनों लम्बा जाम लगा रहता है। जिसके कारण मुख्य मार्ग में अमजनता का आवागमन बाधित हो रहता है।