सिंगरौली पुलिस ने गांजा के साथ 1 तस्कर को पकड़ा।

बैढ़न कार्यालय 

सिंगरौली में अवैध कारोबार जोरों से चल रहा है, जिसके विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिसमें माड़ा पुलिस ने 370 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ़्तार कीया है। जिससे तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

कैसे पकड़ाया तस्कर?

सिंगरौली के बनौली तिराहे पर एक व्यक्ति गांजा तस्करी के फिराक  में है। जिसे पकड़ा नहीं गया तो बिक्री कर फ़रार हो जाएगा। ऐसी सूचना माड़ा पुलिस को मिली जिस पर तत्काल थाना प्रभारी नागेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर टीम के साथ उप निरीक्षक अमन वर्मा बनौली तिराहे पर पहुंचे।

सिंगरौली पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगा, जिसे स्टाफ की सहायता से पकड़ा गया। आरोपी के पास एक झोला था जिसकी तालासी ली गई। तो 370 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।

बनौली निवासी आरोपी गोविंद सिंह पिता मोतीलाल सिंह उम्र 36 वर्ष के विरूद्ध अपराध धारा 8/20 बी NDPS एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ़्तार किया गया और विवेचना में लिया गया।

सिंगरौली  की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए 

सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक कीजिए 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button